Bihar cabinet decision : चुनाव से पहले नीतिश सरकार का महिलाओं को तोहफा, मिलेंगे 10000 रुपए, यहां जाने पूरी प्रक्रिया

By: Nitin Kumar

On: Saturday, August 30, 2025 12:13 PM

Google News
Follow Us

Nitish goverment gives 10000 rupees to the women’s of Bihar : बिहार राज्य में विधानसभा का चुनाव होने में लगभग 6 महीने का ही समय बाकी है। बिहार सरकार द्वारा वहाँ की जनता को लुभाने के लिए तमाम तरह के लाभकारी योजनाओं की घोषणा कर रही है। युवाओं के लिए रोजगार के लिए वैकेंसी के विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को ₹10000 देने की घोषणा की है।

नीतीश कुमार सरकार 2005 से ही बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सुरक्षित रहें इसलिए उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। कल मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी थी इसकी जानकारी खुद उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर दी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ( mukhymantri Mahila Rojgar yojana)

बिहार मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। यह योजना महिलाओं की परिवार को सशक्त करेगी तथा उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगी। योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग करेगा।

मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के तहत एक परिवार की प्रत्येक महिला को ₹10000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस रुपए का इस्तेमाल वह अपनी पसंद का स्वरोजगार शुरू करने में लगा सकती है। महिलाओं को ₹10000 सितंबर 2025 से मिलने की पूरी उम्मीद है।

नीतिश सरकार द्वारा बिहार की महिलाओं की रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद सरकार द्वारा ₹200000 की और मदद की जाएगी जिससे वह अपने छोटे से व्यापार को बड़ा बना सकती हैं। सरकार इस बात का पूरा ध्यान रखेगी कि महिलाएं अपने उत्पाद कहां बेचे इसके लिए सरकार गांव से लेकर शहरों तक हॉट मार्केट डेवलपमेंट करेगी।

महिलाएं ₹10000 के लिए आवेदन कैसे करें?

बिहार सरकार द्वारा परिवार की एक महिला को ₹10000 देने के लिए आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए महिलाओं से उनका आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जातीय प्रमाण पत्र तथा फोटो वगैरह मांग सकती है। मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर में प्रारंभ हो जाएगी।

Note – बिहार सरकार द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना की आवेदन संबंधी प्रक्रिया जानने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें।

इसे भी पढ़े – यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया दे रहा है बड़ा मौका, बेटियों को ₹5000 महीना जमा करने पर मिलेंगे पूरे 28 लाख रूपये

इसे भी पढ़े – खुद का डेयरी फार्म खोलने के लिए सरकार दे रही 14 लाख रुपए की सब्सिडी योजना की विस्तार से जानकारी यहां देखें

For Feedback - 01nittin01kumar01@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment