Richest person of up: उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां लगभग 24 करोड़ लोग निवास करते हैं। इतने बड़े प्रदेश में अमीरों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। यह प्रदेश अपनी अनूठी संस्कृति, पर्यटन तथा मेहमान बाजी के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की बात की जाए तो उसमें नोएडा में सबसे ज्यादा 11 अरबपति रहते हैं वहीं लखनऊ में पांच, आगरा में 6, कानपुर में 7 सबसे अमीर व्यक्ति रहते हैं।
दोस्तों यूपी में सबसे ज्यादा जनसंख्या होने के बावजूद बाकी देश अथवा राज्यों की तुलना में अमीरों की संख्या यहां कम है।
उत्तर प्रदेश के 10 सबसे अमीरों की लिस्ट-
1. मुरलीधर ज्ञानचंदानी
उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर शख्स बिजनेसमैन मुरलीधर ज्ञानचंदानी है। यह आरएसपीएल ग्रुप के मालिक हैं इन्होंने ही घड़ी डिटर्जेंट पाउडर और केक की शुरुआत करी थी। उनकी संपत्ति (2024 के अनुसार) लगभग 14 हजार करोड रुपए है।
2. विमल ज्ञानचंदानी
मुरलीधर ज्ञानचंदानी के भाई तथा घड़ी ग्रुप के सह मालिक विमल ज्ञानचंदानी प्रदेश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके संपत्ति 9000 करोड रुपए के आसपास बताई जाती है। उनकी कंपनी आरएसपीएल ग्रुप एफएमसीजी ग्रुप की लीडिंग कंपनी है।
3. सचिन अग्रवाल
यूपी के तीसरे सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार पीसी ग्रुप के मालिक सचिन अग्रवाल हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 9000 करोड रुपए के आसपास है।
4. लक्ष्मण दास
उत्तर प्रदेश के 4th सबसे अमीर इंसान लक्ष्मण दास जी हैं। यह भगवान राम की नगरी अयोध्या निवासी हैं तथा उनकी कुल संपत्ति का आंकलन 7100 करोड रुपए बताया जाता है।
5. हितेश ओबेरॉय
हितेश ओबेरॉय उत्तर प्रदेश के पांचवें सबसे अमीर शख्स हैं। यह नोएडा के जाने-माने उद्योगपति हैं। 2024 में उनकी कुल नेट वर्थ 7000 करोड रुपए थी।
6. विजय शेखर शर्मा
दोस्तों आज ऑनलाइन कैश प्लेटफार्म पेटीएम को कौन नहीं जानता है। हर छोटा बड़ा दुकानदार व्यापारी भी पेटीएम की सर्विस का इस्तेमाल कर रहा है। पेटीएम कंपनी की शुरुआत विजय शेखर शर्मा ने की थी। उनकी नेटवर्क 8000 (note- कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी संपत्ति 11000 करोड रुपए बताई जाती है) करोड रुपए के आसपास है। यह यूपी के अलीगढ़ से हैं।
7. दिनेश चंद्र अग्रवाल
उत्तर प्रदेश के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति इंडियामार्ट के संस्थापक दिनेश चंद्र अग्रवाल हैं। Hurun rich list 2024 के अनुसार इनकी networth 5400 करोड रुपए है। इंडियामार्ट b2b E-com platform है। दिनेश चंद्र अग्रवाल नोएडा के रहने वाले हैं।
8. अलख पांडे
आठवीं नंबर पर काबिज सबसे तेजी से अमीर बनने वाले अलग पांडे हैं। यह प्रयागराज के रहने वाले फिजिक्स वाला के संस्थापक हैं। यह प्लेटफॉर्म उत्तर भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म है। इनकी कुल संपत्ति 4500 करोड रुपए है। इन्होंने अपनी शुरुआत यूट्यूब चैनल से की थी।
9. प्रदीप कुमार जैन
उत्तर प्रदेश के 9 में सबसे अमीर शख्स पीएनसी इंफ्राटेक के फाउंडर प्रदीप कुमार जैन है। यह मूलतः आगरा के रहने वाले हैं। उनकी कुल संपत्ति 4000 करोड रुपए के आसपास आंकी गई है। उनकी कंपनी रियल एस्टेट की बड़ी कंपनी मानी जाती है।
10. बृजेश अग्रवाल
उत्तर प्रदेश के 10 में सबसे अमीर शख्स इंडियामार्ट के को – फाउंडर बृजेश अग्रवाल हैं। यह भी नोएडा के निवासी हैं। उनकी संपत्ति 2024 में करीब 3500 करोड रुपए के आसपास थी।
Note – लखनऊअड्डा (Lucknowadda.com) के सभी पाठक इस बात का ध्यान रखें कि यह नेटवर्थ संबंधी यह आंकड़े 2024 की रिपोर्ट पर आधारित है। वर्तमान में इनमे कुछ बदलाव संभव हो सकता है।
इसे भी पढ़े – बेरोजगार और नौकरी करने वालों के लिए फर्नीचर रेंटल बिजनेस है आज का ट्रेडिंग बिजनेस, पूरी प्रक्रिया यहां समझे
इसे भी पढ़े – दुकानदार फोन बेचने पर कितना कमाते हैं मुनाफा, कौन सी कंपनी देती है सबसे ज्यादा मार्जिन
इसे भी पढ़े – पूरे देश में है इस खास बिजनेस की डिमांड, महीने लाखों कमाओ, इस तरह करें प्रारंभ






