Success story : मिलेट्स प्रोडक्ट बेंचकर 26 साल की महिला इंजीनियर ने किया कमाल, घर से कर रही लाखों की कमाई

By: Nitin Kumar

On: Friday, August 29, 2025 8:52 AM

Google News
Follow Us

Success story of palak Arora : दोस्तों जब हम खुद का बिजनेस करने के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में कई तरह के पॉजिटिव तथा निगेटिव विचार आते हैं कई लोग समझते हैं कि बिजनेस के लिए बहुत सारे पैसे की जरूरत पड़ती है लेकिन हम आपको बता दें कि एक अच्छा बिजनेस विचार अथवा आईडिया हो तो आप अपनी ऊर्जा शक्ति का प्रयोग करके बड़ा बिजनेस बना सकते हैं, ऐसा ही उदाहरण है फरीदाबाद की रहने वाली इंजीनियर पलक अरोड़ा का।

26 साल की पलक अरोड़ा ने मिलेट प्रोडक्ट जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, कौदो आदि से बने प्रोडक्ट का कारोबार करती हैं इस प्रोडक्ट को बेचने पर लाखों रुपए महीने कमा रही हैं। आईए जानते हैं पलक अरोड़ा की सफलता यात्रा के बारे में।

फूड ब्रांड Millium की शुरुआत

कोरोना के समय में पलक नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट की थर्ड ईयर में थी। इस समय लॉकडाउन के कारण इन्हें बाहर से रेडी टू कुक अच्छा खाना खाने की इच्छा जाहिर हुई लेकिन अच्छा पोषण से युक्त खाना नहीं मिल रहा था उसी समय उन्होंने ठान लिया कि पोषण युक्त खाने का कुछ किया जा सकता है।

उन्होंने 2020 में millium नाम से अपना मिलेट्स फूड ब्रांड लॉन्च कर दिया। उन्होंने अपने फरीदाबाद के घर से रेडी टू कुक मिलेट प्रोडक्ट की शुरुआत की। पलक के अनुसार मिनिट्स प्रोडक्ट सेहत के लिए अच्छे, प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने वाले तथा सेहत से भरपूर होते हैं।

मिलेट्स प्रोडक्ट बनाने का तरीका

आप सभी को बता दें कि मिलेट्स प्रोडक्ट बनाने के लिए देश के किसानों से कच्चा माल खरीदना पड़ता है उसके बाद उसे कई चरणों में प्रक्रिया किया जाता है। अच्छी बात यह थी की पलक अरोड़ा को फूड टेक्नोलॉजी की अच्छी खासी जानकारी थी। इसका कारण उनकी फूड से संबंधित पढ़ाई थी। उन्हें FSSC से लीड ऑडिटर सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। प्रोडक्ट को बाजार में उतरने से पहले उनकी पौष्टिकता का विशेष ध्यान देना पड़ता है।

ऐसे आया आइडिया

2020 में उनके पिता को किडनी रोग हो गया, डॉक्टर ने बताया बिना पोषणिक भोजन से उनकी किडनी को भारी नुकसान हुआ है। पापा की बीमारी के समय उनके पूरे परिवार को पोषण युक्त रेडी टू कुक भोजन का आईडिया मिला। पलक अरोड़ा ने कम पूंजी में ही घर पर कुछ फूड प्रोसेसिंग मशीनरी, ड्रायर मंगवा कर बिजनेस शुरू किया इसके लिए उन्होंने अपनी फैमिली का पूरा सपोर्ट लिया।

जून 2022 में खुद की बनाई कंपनी

पलक अरोड़ा बताती है कि हमारे रेडी टू कुक फूड्स 10 मिनट में बनाकर खाने लायक हो जाते हैं उन्होंने मिलेट दलिया, मिलेट्स इडली, मिलेट चीला बनाया। इन प्रोडक्ट्स का टेस्ट जानने के लिए सबसे पहले उन्होंने अपनी फैमिली तथा दोस्तों को दिया, जब रिजल्ट पॉजिटिव आया तब उन्होंने satguru foods नाम से रजिस्टर कराया तथा Millium ब्रांड के तहत बाजार में प्रोडक्ट लॉन्च किया।

आज कमाई

पलक अरोड़ा की कंपनी के भीतर मिलेट प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज जैसे रागी सूप, मिलेट्स नूडल, पोहा, पैन केक जैसे 15 से ज्यादा उत्पाद तैयार होते हैं। उनकी प्रोडक्ट की रेंज ₹50 से लेकर 650 रुपए तक रहती है। आज पालक अरोड़ा कंपनी से ₹4 लाख रुपए महीना से ज्यादा कमा रहे हैं।

Note– दोस्तों आज आपने इस आर्टिकल में success story of millets girl Palak Arora के बारे में जाना। अगर आप भी इसी तरह का कोई कारोबार स्टार्ट करना चाहते हैं तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़कर संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े – 10000 की नौकरी से शुरु हुआ सफर मात्र 8 साल में कैसे पहुंचा 150 करोड रुपए के साम्राज्य तक, यहां जाने

For Feedback - 01nittin01kumar01@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment